तस्वीर

सुनो,
तुम्हारी एक तस्वीर बनाना चाहती हूं।

तुम्हें हंसता, मुस्कुराता देखना चाहती हूं,
तुम जैसे हो, वैसा बनाना चाहती हूं।
सुनो, 
तुम्हारी एक तस्वीर बनाना चाहती हूं।

तुम दूर बहुत रहते हो मुझसे,
तुम्हें अपने करीब पाना चाहती हूं।
असल ज़िन्दगी में दूर सही,
तस्वीर संग मैं भी मुस्कुराना चाहती हूं।
सुनो, 
तुम्हारी एक तस्वीर बनाना चाहती हूं।

जानती हूं किसी और के हो,
फ़िर भी तुम्हें अपनी तक़दीर बनाना चाहती हूं।
सुनो,
तुम्हारी एक तस्वीर बनाना चाहती हूं।

Comments