ज़िन्दगी ही तो है....

ज़िन्दगी ही तो है....

ज़िन्दगी ही तो है
थोड़ा और सीखा देगी
बहुत कुछ देखा है
थोड़ा और दिखा देगी
रास्ते ही तो बदले है
साथ थोड़ी ना छुटे है
खुद से ही तो खफा है
यार थोड़ी ना रूठा है
कुछ बातें ही तो थी
भूलना आसान ही तो होगा
अकेले थोड़ी न रोओगे तुम
ये खुला आसमान भी तो होगा
ज़िन्दगी ही तो है
उनके नाम ही कर देते है
ज़िन्दगी ही तो है
थोड़ा और सीखा देगी
ज़िन्दगी ही तो है।
वासवी राजु बरडे
  नागपुर, महाराष्ट्र

Comments