हम हमेशा दोस्त रहेंगे

हम हमेशा दोस्त रहेंगे

हर सुख दुःख में, साथ साथ जीया करते थे
हार हो या जीत एक दुसरे का हमेशा साथ दिया करते थे
कभी हम तुमसे कभी तुम हमसे रूठ जाया करते थे
फिर हम तुम्हे और कभी तुम हमें मना लिया करते थे
एक दूसरे की खुद से ज्यादा परवाह किया करते थे
ये बात बस कल की ही लगती है
हम तुम अपनी दोस्ती पर कितना इतराया करते थे

यकीन नहीं होता समय के साथ हालात इतने बदल जायेंग
हम अपनी अपनी दुनिया में इस कदर खो जायेंगे
एक दूसरे की जिंदगी में बस एक याद बनकर रह जायेंगे
हम ना तुमसे, ना जिंदगी से कोई शिकायत करेंगे
बस इस यकीन को हमेशा दिल में कायम रखेंगे
जब भी दिल से पुकारेंगे, तुम्हें अपने पास पाएंगे
- वासवी राजु बरडे
  नागपुर, महाराष्ट्र

Comments